भारत

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

मछलीशहर Ashok modanwal (जौनपुर) 9 अगस्त स्थानीय खंड विकास कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन वीडीओ राजन राय के नेतृत्व मे किया गया है।

देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल द्वारा शहीदो की स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइफ़ टेलीकास्ट दिखाया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चो द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। और स्वयम सहायता समूह की महिलाओं का मनरेगा कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम मे विनोद साहनी श्रीवास्तव एडीओ आईएसबी, रामनिहोर एडीओ पंचायत, लक्ष्मी शंकर यादव, मोहम्मद वैस नोडल अधिकारी, तेज बहादुर यादव प्रधानाध्यापक, अजय सिन्हा, अभिषेक सिंह, अमित सिंह, प्रवोश तिवारी सहित तमाम लोगों मौजूद रहे।

Back to top button
Close