महाराष्ट्रराजनीति

राज ठाकरे बन सकते हैं महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री

देवेंद्र फडणवीस राज ठाकरे के घर पर आज दोनों की एक घंटे हुई मुलाकात

मुंबई (महानगर समाचार) महाराष्ट्र की सत्ता पर एकनाथ शिंदे तथा देवेंद्र फडणवीस काबिज होने के बाद अब दोनों की नजरें मुंबई मनपा पर लगी हुई है जिस पर पिछले विगत 30 वर्षों से शिवसेना का कब्जा है। मनपा चुनाव में अपने समीकरण को पक्ष में करने के रणनीति के तहत आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सुप्रीमो राज ठाकरे से एक घंटे उनके आवास पर बातचीत की। दोनों लोग के मुलाकात के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि मनसे के कोटे से एक मंत्री पद का ऑफर दिया गया है। और हो सकता है राज ठाकरे भी मंत्री बन सकते हैं। परंतु स्वयं राज ठाकरे ने इन कयासों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें सिर्फ फेक न्यूज़ बताया है। इस बैठक में आगामी बीएमसी चुनाव पर चर्चा हुई। दरअसल बीजेपी की नजर बीएमसी की सत्ता पर है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की कोटे से एक मंत्री इसलिए बनाए जा सकते हैं क्योंकि मनसे के एकमात्र विधायक डोंबिवली से राजू पाटील ही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने राज्यसभा, विधान परिषद में भाजपा का समर्थन किया था और अब राष्ट्रपति के उम्मीदवार द्रोपदी मुनमुन का भी समर्थन किया है। आगामी बीएमसी चुनाव के मद्देनजर यह मुलाकात काफी मायने बताई जा रही है।

Back to top button
Close