महाराष्ट्रलाइफ स्टाइल

दुनिया के सबसे अमीर भिखारी मुंबई के भरत जैन

लक्ष्मी दूसरे नंबर पर( कोलकाता)में गीता तीसरे नंबर पर मुंबई में मांगती है भीख

मुंबई (महानगर संवाददाता) भिखारी शब्द लोगों के सामने तथा मन मस्तिष्क में यह छवि पैदा करता है कि भिखारी असहाय, शारीरिक रूप से असमर्थ,दिन हीन, गरीब व्यक्ति होगा जो अपने पेट भरने के लिए मजबूरी में भीख मांगता फिरता रहता है। ऐसे भिखारियों को हम अक्सर देखा करते हैं। परंतु आपने कुछ ऐसे भिखारियों को नहीं देखा होगा या सुना होगा जिन्होंने भीख मांगना अपना कैरियर ही बना डाला, और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वह भीख तो मांगते हैं परंतु उनकी गिनती करोड़पति में होता है।तो आज हम दुनिया के सबसे तीन अमीर भिखारियों के बारे में आपको बता रहे हैं। दुनिया का संभवत सबसे अमीर भिखारी मुंबई के निवासी भरत जैन है। भरत जैन की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाया, भरत जैन शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं, भरत को लगा कि उन्हें तो आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाए परंतु उनके बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए इसीलिए उन्होंने अपने बच्चों को भीख मांग कर शिक्षा पूरी करवाई। भरत जैन की कुल संपत्ति 7:50 करोड़ रुपए बताई जा रही है, उनकी महीने की कमाई लगभग ₹90000 से अधिक है। जैन के पास मुंबई में दो फ्लैट है जिनकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है, थाने में दो दुकानें हैं जिनसे उन्हें प्रति महीने ₹30000 किराया मिलता है. भरत जैन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल(वीटी) तथा आजाद मैदान इलाके में भीख मांगते हैं। भरत रोजाना 10 से 12 घंटे भीख मांगता है। परिवारजनों ने कई बार समझाया कि अब वे भीख ना मांगे परंतु परिवारजनों का समझाने बुझाने का उनके ऊपर कोई फर्क नही पड़ा और वह भीख मांगते रहे। उनके परिवार के कुछ सदस्य स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। भरत जैन परेल के 1BHK के फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं।
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर भिखारी कोलकाता के रहने वाली लक्ष्मी है लक्ष्मी ने 16 वर्ष की उम्र में भीख मांगने का काम शुरू किया और अब वह 50 वर्षों से ज्यादा समय तक उसने भीख मांग कर करोड़ों रुपए जमा किए हैं। वहीं पर मुंबई की रहने वाली गीता जो सबसे अमीर भिखारीयों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वह मुंबई के वर्ली रोड पर भीख मांगती है, उसके पास भी मुंबई में अपना एक फ्लैट है जहां वह अपने भाई के साथ रहती है।

Back to top button
Close