महाराष्ट्रलाइफ स्टाइल

अंशिका हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

संस्था निरंतर समाज कार्य के प्रति समर्पित

भायंदर।(अशोक निगम) अंशिका हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा गोल्डन नेस्ट, भायंदर (ईस्ट) स्थित शर्मा अकैडमी एवं बालाजी वेलनेस में विगत रविवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मीरा रोड के वॉकहार्ट हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम ने नागरिकों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड टेस्ट, नेत्र जांच (आई चेकअप), बीएमआई जांच सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती डिंपल विनोद मेहता रहीं। इस अवसर पर नगरसेविका आकांक्षा शंकर विरकर, समाजसेवी शंकर विरकर, सभापति स्नेहा शैलेश पांडे, नगरसेवक महेश म्हात्रे, शर्मा अकैडमी के संचालक हितेश शर्मा, बालाजी वेलनेस की राधा शर्मा, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, नगरसेवक दीपक सावंत, अंशिका हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन की टीम तथा अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंशिका हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के ट्रस्टी पंकज मिश्रा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम नागरिक नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में लक्षाधारी न्यूज़ के पत्रकार अनुराग उपाध्याय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अंशिका हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने वॉकहार्ट हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम, सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, समाजसेवियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button
Close