क्राइमभारत

इंडिया टी वी के रजत शर्मा को जान से मारने की मिली धमकी

दिल्ली पुलिस रजत शर्मा की सुरक्षा पर कर रही है विचार

नई दिल्ली (महानगर संवाददाता) नूपुर शर्मा के बाद अब इंडिया टीवी के रजत शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संदर्भ में देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। दिल्ली पुलिस भी धमकी मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा को और पुख्ता करने पर विचार कर रही है।
ज्ञात हो कि इससे पहले रजत शर्मा को 2021 में भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है जब उन्होंने स्वयंभू भगवान को लेकर एक प्रोग्राम किया था। उस समय रजत शर्मा ने ग्रेटर कैलाश थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। एक साल बाद फिर उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है।
इंडिया टीवी के एचआर डिपार्टमेंट ने कुछ दिन पहले पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी, उनका कहना है कि पहले उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली।
गौरतलब हो कि इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा प्रतिदिन रात 9 बजे आज की बात रजत शर्मा के साथ का न्यूज़ कार्यक्रम आयोजित करते हैं और शनिवार और रविवार को रात 10 बजे आप की अदालत कार्यक्रम आयोजित दशकों से करते चले आ रहे हैं।जिसमें वे बड़ी बेबाकी से देश की सभी समाचारों तथा ज्वलंत मुद्दों को बड़ी प्रमुखता से अपने टीवी शो में दिखाते हैं। हालांकि रजत शर्मा के पास पिछले कई सालों से उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी उनके सुरक्षा में लगे हुए हैं सुरक्षा मामलों से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही उन्होंने पुलिस से संपर्क साधा इंडिया टीवी की लीगल हेड रितिका तलवार का कहना है कि रजत शर्मा की सुरक्षा उनके लिए गहन चिंता का विषय है तभी पुलिस से संपर्क किया गया। दिल्ली पुलिस के डीसीपी जसमीत सिंह को की देखरेख में पुलिस की एक टीम धमकी के खतरे का आकलन किया उसके बाद सिक्योरिटी विंग को रिपोर्ट भेजी गई है पुलिस का कहना है कि अगर विंग को लगता है कि मामला बेहद गंभीर है तो रजत शर्मा की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। ज्ञात हो कि सिक्योरिटी विंग ही किसी की सुरक्षा देने पर अंतिम फैसला लेती है। देश के जाने माने पत्रकार रजत शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलना एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

Back to top button
Close