सोलफुल के गायको ने सेलिब्रेटी गायको के साथ साझा किया मंच

मुंबई ! बोरीवली स्थित प्रबोधनकार ठाकरे मिनी हॉल में सुपर सिक्स संगीत शॉ का आयोजन हुआ जिसमें सोलफुल म्यूजिकल ग्रुप के 6 प्रतिभाशाली गायकों ने सेलिब्रिटी गायकों के साथ मंच साझा कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया! प्रसादजी द्वारा आयोजित शो में बतौर विशेष अतिथि गायक मयूर कांबले, विशाल रास्कर, और विधाजी एल की उपस्थिति सिंगर कोमल, विशिता संघवी, और जयश्री पट्टन ने पूरा सहकार किया!
शो के दौरान पल्लवी म्हात्रे द्वारा ‘भूलभुलैया’, फ़िल्म का युगल गीत ” ‘मेरे ढकलला सुन” जब अकेले गाया तो दर्शको को खङे होकर तालिया बजा इस गीत को पुनः दोहराने की मांग की गई! पुनम रामटेके की ” मेरे हाथों की नौ नौ चूड़ियाँ'” , सिंगर नम्रता के ‘सत्यम शिवम’, शीतल की प्रस्तुति गोपाल के रोमांटिक गीत ‘तुम जो मिले हो’, और विशाल द्वारा प्रस्तुत ‘चिठ्ठी को दर्शकों का खूब प्रतिसाद मिला तथा खचाखच भरे ठाकरे मिनी हॉल में प्रस्तुति पर दर्शको ने खड़े होकर तालियाँ बजाईं। इस अवसर पर सोलफुल म्यूजिकल ग्रुप के ऐडवाईझर दिलीपभाई भुता और नामांकित सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप भाई देसाई विशेष रूप से उपस्थित रहे, हौलका एम्बियन्स, और साउंड ने दर्शकों का अनुभव और भी शानदार बना दिया।






