पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कुछ लोगो की सुरक्षा हटाए जाने के निर्णय के भेंट चढ़े पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्दू मूसेवाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगे रिमोट से पंजाब चलाने का आरोप

मनसा,पंजाब(महानगर संवाददाता)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों की सुरक्षा हटाने के बाद यह सबसे बड़ी पहली घटना है जिसमें आज पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। पूरे पंजाब में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रति लोग विरोध जता रहे हैं। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि भगवंत मान ने पहले पंजाब के लोगों की सुरक्षा हटाई और उनका सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से सुरक्षा हटाए गए लोगों का बाकायदा नाम डाला जिसके कारण आज यह हत्या का वारदात को हत्यारे ने अंजाम दिया। आज भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवंत मान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रिमोट से चला रहे हैं।पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की कल सुरक्षा हटाई गई और आज उनकी हत्या का होना इस बात का संकेत है कि सुरक्षा हटाने में बड़ी चूक हुई है। लोगो का कहना है कि सुरक्षा हटाए जाने से पहले उन लोगो की सुरक्षा आडिट नही कराई गई। गौरतलब हो कि जब से भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं उसके बाद कई आतंकवादी घटनाएं हो चुकी हैं। उसके मद्देनजर लोगों की सुरक्षा हटाया जाना यह एक अविवेकपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।आज मनसा के ज्वाहरपुर में सिद्धू मुसेवला की हत्या की गई।इस हत्या के विरोध में भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने रोष प्रगट करते हुए पंजाब के तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 90 गन मैन अरविंद केजरीवाल के पास है और राघव चड्ढा के पास 45 गन मैन है, भगवंत मान के बहन को 20 गन मैन दिए गए है तो फिर पंजाब के मशहूर सिंगर की सुरक्षा क्यो हटाई गई।सिरसा ने इस हत्या के लिए भगवंत मान और केजरीवाल को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।इस हत्या पर राहुल गांधी,कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला,जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला,भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा सहित अनेक लोगो ने दुख व्यक्त किया है। इस घटना के बाद पंजाब सरकार को हटाए गए लोगो की सुरक्षा पर पुनर्विचार करना चाहिए।