क्राइम

जमीन विवाद में अपरहण कर हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार दो फरार

जौनपुर सिकरारा से (अशोक मोदनवाल) 30 दिसंबर को खपरहां बाजार निवासी। अखिलेश जायसवाल की जमीन विवाद में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस सुराग मिलते ही अपराधियों को लाश को ठिकाने लगाते समय घेर लिया और पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे और पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिससे एक अपराधी घायल हुआ और पुलिस ने दबोच लिया और दो अपराधी भागने में सफल रहे।
इस नृसंश हत्याकांड से ब्यापरी वर्ग में क्रोध व असुरक्षा की भावना है।
नाराज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के यूथ कार्यकर्ताओं ने मछली शहर नगर में।कैडिल मार्च निकालकर न्याय की मांग की।
रविवार को संध्या काल में मछली शहर नगर में उक्त संगठन के कार्यकर्ताओं एवं युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल विमल जायसवाल के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला।
नगर के मुगंरा बादशाह पुर से होता हुआ रोडवेज होते हुए चुंगी चौराहा पर उक्त व्यापारी के असमय मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने व्यापारी अखिलेश जायसवाल को न्याय दो के नारे लगाए एवं हत्यारों को कठोर से कठोर सजा की मांग की गई।
इस कैंडिल मार्च में राजेश विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र दूबे, मूलचंद मौर्य मानवाधिकार संगठन, शैलेन्द्र रत्न मौर्य एडवोकेट,शिव प्रकाश विश्वकर्मा(भगेलू), सलीम अंसारी,आशीष, अच्छेलाल, रमाशंकर, रामचन्द्र,मनीष मौर्य, अखिल, सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने साथ दिया।

Back to top button
Close