आस्था

समाज सेवक, लोकप्रिय नेता नवीन सिंह ने दुर्गाष्टमी के पर्व पर नारी शक्ति को उपहार देकर किया उनका सम्मान

समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव आगे रहते हैं नवीन सिंह

मीरा रोड(महानगर समाचार) मीरा भयंदर क्षेत्र के लोकप्रिय नेता, समाज सेवक नवीन सिंह हमेशा अपने नाम को चरितार्थ करते हुए नवीन- नवीन समाज कार्य करते रहते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष नवरात्रि उत्सव के पावन पर्व के अंतिम दिन दुर्गाष्टमी पर माता रानी की उपासना पेडकरपाड़ा मीरा रोड के गुजराती चाल में करीब डेढ़ हजार महिलाओं को भाजपा के मीरा भयंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास के मार्गदर्शन में सृष्टि मंडल के बूथ संयोजक नवीन सिंह की तरफ से मुफ्त में साड़ी तथा उपहार का वितरण किया गया। सभी माताओं बहनों का सत्कार करते हुए युवा व्यवसाई, लोकप्रिय नेता तथा समाज सेवक नवीन सिंह ने बताया कि बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर संपूर्ण देश में मेरा पूरा खानदान बसा हुआ है। जिसमें नौकरीपेशा, व्यवसाय, राजनीति में सक्रिय रूप से लोग व्यस्त रहते हुए भी अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व को भलीभाती निभाते रहते हैं। उसी पाठ पर मैं भी चलते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा हूं और यह समाज सेवा निरंतर चलता रहेगा। नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी तथा सैकड़ो कार्यकर्ता तथा स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे जिन्होंने नवीन सिंह के सामाजिक कार्यों की काफी सराहना करते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाने के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर गुड्डू तिवारी, सुमित तिवारी, हार्दिक तिवारी छोटेलाल पाटिल, निलेश मोरे, हार्दिक जैन ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Back to top button
Close