महाराष्ट्र

रीना मेहता कॉलेज में दिग्गज कालेजो के प्रिंसिपल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर किया मंथन

रीना मेहता कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मेहता का सम्मेलन के सफल आयोजन में रही विशेष भूमिका

मुंबई (महानगर समाचार) विगत शनिवार 21 नवंबर 2026 को भयंदर (वेस्ट) के रीना मेहता कॉलेज में हायर एजुकेशन प्रिंसिपल कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आए हुए गणमान्य प्रधानाचार्य ने अपने विचार एक दूसरे से साझा किया। इस सम्मेलन में परंपरागत शिक्षा नीति के स्थान पर देश और दुनिया में बढ़ रहे रोजगार के चुनौती पूर्ण अवसर का सामना करने के लिए छात्रों में छिपी कौशल प्रतिभा तथा उनके अंदर छिपे हुनर को बाहर लाने का
उद्देश्य होना चाहिए, ऐसा शिक्षाविदों ने अपने विचार प्रकट किया। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए शिक्षा नीति 2020 के तहत महज विषयों के किताबी ज्ञान से बाहर जाकर छात्रों में मौजूद मल्टीप्ल स्किल को उभारना है, क्योंकि आज दुनिया में वहीं छात्र अपने जीवन में बढ़-चढ़कर देश और दुनिया में अपने कौशल प्रतिभा के बल पर रोजगार हासिल कर
रहे हैं जिनमें मल्टीपल स्केल है। आज दुनिया में उन्हीं छात्रों को अच्छे से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं जिनमें बहुमुखी प्रतिभा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर रीना मेहता कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज के सभागृह में शिक्षाविदों ने सम्मेलन में भाग लिया।
कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी संदीप पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े तथा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बदलते समय और नई चुनौतियां के अनुरूप उच्च शिक्षा प्रणाली को विकसित करना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ रोजगार के अधिक अवसर मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद पेनलिस्ट के रूप में सहभागिता की इनमें हिंदूजा कॉलेज की डायरेक्टर डॉक्टर मीनू मदलानी, नागिनदास कॉलेज की प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर डॉक्टर मौसमी दत्ता, एम एल दहानुकर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर विनय भोले, बटस संघ कॉलेज के डायरेक्टर डाक्टर राजेंद्र पाटील, एनएसएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर बीना प्रसाद तथा जेके कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर श्रद्धा Bhome शामिल थी। कार्यक्रम का स्वागत एवं संचालन रीना मेहता कॉलेज की प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर डॉक्टर श्रीमती सतिंदर कौर गुजराल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच विचारों के आदान-प्रदान आपसी सहयोग और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से लागू करने तथा उच्च शिक्षा में नवाचार को नई दिशा देने का संदेश दिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना मेहता कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मेहता की विशेष भूमिका रही जिन्होंने सभी शिक्षाविदों को एक ही मंच पर लाकर नई शिक्षा नीति के मंथन करने तथा एक दूसरे के विचारों को साझा करने का अवसर प्रदान किया।

Back to top button
Close