महाराष्ट्र

अंशिका हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक किट वितरित किया

संस्था का उद्देश्य कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे

भयंदर (महानगर संवाददातद) समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अंशिका हेल्पिंग हैंड्स ने शिक्षा को बढ़ावा देने की अपनी मुहिम के तहत जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच नोटबुक किट का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य ऐसे बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक अभाव उनकी शिक्षा में बाधा न बने।
संस्था के संस्थापक, उनके साथ श्री शुभम दुबे, श्री जितेंद्र उपाध्याय, विद्यालय के चेयरमैन श्री ब्रह्मदत्त शर्मा, प्राचार्या श्रीमती संगीता जी तथा विद्यालय के शिक्षकगण और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री पंकज मिश्रा ने कहा कि “हर बच्चे को शिक्षा का समान अवसर मिलना चाहिए। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि एक बेहतर भविष्य की नींव है। यदि समाज का हर सक्षम व्यक्ति एक बच्चे की शिक्षा का जिम्मा उठाए, तो कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा।”
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों बच्चों को नोटबुक किट वितरित की गई। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने इस सेवा कार्य को और भी यादगार बना दिया। विद्यालय परिवार ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
अंत में संस्था ने समाज के सभी नागरिकों, दानदाताओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे शिक्षा के इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना सहयोग दें।
अंशिका हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Back to top button
Close