महाराष्ट्रराजनीति

भाजपा नगर सेवक नवीन सिंह ने बारिश के मौसम में जरूरतमंद एक हजार लोगों को छतरी वितरण किया

छतरी वितरण कार्यक्रम के मौके पर शहर के विधायक नरेंद्र मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे

मीरा रोड( अशोक निगम) वर्तमान समय में जहां राजनेता अपने स्वार्थ और नफा- नुकसान को देखते हुए कोई कार्य करते हैं वहीं पर कुछ आज भी ऐसे नेता है जो बिना नफा नुकसान के परवाह किए बिना हमेशा समाज कार्य में तत्पर रहते हैं। ऐसे ही एक नेता मीरा भयंदर मनपा क्षेत्र के मीरा रोड (ईस्ट) के प्रभाग क्रमांक 16 के भाजपा नगर सेवक नवीन सिंह है। नवीन सिंह राजनीति में आने से पूर्व ही पूरी तरह समाज के प्रति समर्पित थे। अपने नाम को चरितार्थ करते हुए वे सदैव समाज सेवा के नवीन नवीन कार्य करते चले आ रहे हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए नवीन सिंह ने अपने प्रभाग कार्यालय में छतरी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शहर के विधायक नरेंद्र मेहता विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विधायक नरेंद्र मेहता ने इस अवसर पर कहा कि नवीन सिंह ने जरूरत के समय और समय की नजाकत को समझते हुए समाज कार्य किया है, और आज बारिश के मौसम में 1000 लोगों को छतरी वितरण कर मानवता का बहुत अच्छा कार्य किया है। इस अवसर पर स्वयं नवीन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम पिछले 4 वर्षों से बारिश के मौसम में छतरी वितरण का कार्यक्रम करते चले आ रहे हैं और अब तो हमारे शहर के विधायक नरेंद्र मेहता के आशीर्वाद से इस प्रभाग के चारों नगर सेवक भाजपा से चुनकर आए हैं तो हम लोग प्रभाग 16 का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर वंदना भावसार, भरत मिश्रा तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। नवीन सिंह के द्वारा जो समाज कार्य वे करते चले आ रहे हैं, वह निश्चित रूप से काबिले तारीफ है।

Back to top button
Close