भारत

देश के 15 वे राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू निर्वाचित

देश की प्रथम आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पर आसीन होकर देश का गौरव बढ़ाया

नई दिल्ली (महानगर संवाददाता) देश के 15 वे राष्ट्रपति के रूप में देश की पहली आदिवासी स्वतंत्र भारत की महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू निर्वाचित हो गई। राष्ट्रपति के रूप में बेहद गरीब परिवार और आदिवासी समाज से जुड़े होने के बावजूद इस पद पर निर्वाचित होना देश के संविधान की तथा प्रजातंत्र की इससे खूबसूरत नजारा और क्या हो सकता है। इस देश के अंतिम पायदान पर रहने वाला व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होने के लिए सक्षम हो सकता है। यह देश के प्रजातंत्र की ताकत को दर्शाता है।द्रोपदी मुर्मू चुने जाने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,शरद पवार,विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सहित अनेक लोगो का बधाई देने के लिए ताता लगा हुआ है। राष्ट्रपति के चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को विभिन्न पार्टियों के लगभग 104 विधायकों ने अपने पार्टी के विरोध में अंतरात्मा की आवाज पर द्रोपदी मुर्मू को वोट दिया। देश के आदिवासी समुदाय के लोग अपनी इस ऐतिहासिक जीत का आनंद ले रहे हैं और द्रोपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है।

Back to top button
Close