क्राइमभारत

कल तीन राज्यों पंजाब, दिल्ली, हरियाणा की पुलिस आपस में ही भीड़ गई, एक नेता की गिरफ्तारी पर तीनों ने लगाया एक दूसरे पर हिरासत में लेने का आरोप

दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के ऊपर अपरहण का मामला दर्ज कर छुड़ाया पंजाब पुलिस के गिरफ्त से नेता को

अशोक निगम ,(कुरुक्षेत्र, हरियाणा)कल पंजाब पुलिस ने एक ऐसा कारनामा किया जिसकी पूरी चर्चा देशभर में हो रही है कल 3 राज्यों की पुलिस आपस में ही भिड़ गई, दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर अपरहण का आरोप लगाया कि बिना उनकी जानकारी के पंजाब पुलिस एक शख्स को लेकर पंजाब जा रही है,दिल्ली पुलिस ने सर्च वारंट जारी करके और हरियाणा पुलिस को इसकी खबर दी तो हरियाणा पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसने कुरुक्षेत्र के टोल नाके पर नाकाबंदी करके पंजाब पुलिस को रोक लिया और उन्हें तब तक रोक कर रखा जब तक दिल्ली पुलिस कुरुक्षेत्र नहीं पहुंच गई, फिर दिल्ली पुलिस आई और पंजाब पुलिस द्वारा ले जाए जा रहे तेजिंदर सिंह बग्गा को छुड़ाकर अपने साथ दिल्ली ले गई ,यह हाई वोल्टेज ड्रामा कल दिल्ली हरियाणा पंजाब पुलिस की लगभग 7 घंटे चलने के बाद दिल्ली के भाजपा नेता यूथ विंग के राष्ट्रीय सचिव दिल्ली प्रवक्ता तेजिंदर सिंह बग्गा अपने घर पहुंचे।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कल सुबह भाजपा यूथ विंग के नेता तेजिंदर सिंह बग्गा के घर जनकपुरी पंजाब पुलिस के कुछ जवान आए और तेजिंदर सिंह बग्गा को हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस रवाना हो गई पंजाब पुलिस के टीम में 2-3 पुलिस अधिकारी के अलावा सभी पुलिसकर्मी सादी वर्दी में आए थे, तेजिंदर सिंह बग्गा के पिता प्रितपाल सिंह ने जब इस विरासत को हिरासत को अपने मोबाइल में कैद करना चाहा तो पंजाब पुलिस का एक जवान प्रितपाल सिंह को पीटा और उनका मोबाइल तथा तेजिंदर सिंह बग्गा का मोबाइल भी छीन लिया तेजिंदर सिंह बग्गा को पगड़ी भी नहीं पहनने दिया, तेजिंदर सिंह के पिता प्रीत पाल सिंह ने जनकपुरी पुलिस स्टेशन में अपने लड़के का अपराहन का मामला दर्ज कराया ,जनकपुरी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर पंजाब पुलिस को आरोपी बनाया, यह गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी इसलिए दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उनके इशारे पर पंजाब पुलिस बदले की कार्रवाई कर रही है इसका आरोप लगाया। जनकपुरी थाने में तेजिंदर सिंह बग्गा के पिता द्वारा अपराहन के मामला दर्ज कराने के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आई और सर्च वारंट जारी करके हरियाणा पुलिस को इसकी खबर दी हरियाणा पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और पंजाब पुलिस द्वारा ले जाए जा रहे तेजिंदर सिंह बग्गा की गाड़ी को कुरुक्षेत्र के टोल नाके पर रोक लिया, वहीं पर हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस को तब तक रोके रखी जब तक दिल्ली पुलिस कुरुक्षेत्र के टोल नाके पर नहीं पहुंच गई दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस से तेजिंदर सिंह बग्गा को छुड़ाकर अपने साथ दिल्ली ले आई। उधर पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस पर अपने पुलिसकर्मियों का हिरासत में लिए जाने का हाईकोर्ट में मामला लेकर गई लेकिन उन्हें कोई भी राहत नहीं मिली। लेकिन पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगा है कि किन परिस्थितियों में पंजाब पुलिस को पुलिस स्टेशन में डिटेन किया गया हरियाणा पुलिस आज इसकी रिपोर्ट हाई कोर्ट को सोपेगी, क्योंकि नियम के मुताबिक जब एक प्रदेश की पुलिस दूसरे प्रदेश के ने जाती है और वहां किसी व्यक्ति को हिरासत में लेना हो तो वहां की स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना देनी पड़ती है ऐसा इस मामले में पंजाब पुलिस ने नहीं किया था जब पंजाब पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने आनन-फानन में अपने दो पुलिसकर्मी को जनकपुरी पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार करने की जानकारी देने गई तो दिल्ली पुलिस ने उन दोनों पुलिसकर्मियों को जनकपुरी पुलिस थाने में ही बैठा लिया पंजाब पुलिस के इन दोनों कर्मियों ने दिल्ली के आलम पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी तो आला अधिकारियों ने कहा कि हम इसकी जानकारी करते हैं। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस का कहना है कि उन्होंने तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने में कोई नियम का उल्लंघन नहीं किया है क्योंकि तेजिंदर सिंह बग्गा को पांच बार नोटिस दिया गया था नोटिस का जवाब नहीं देने के बाद कोर्ट के आदेश से तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने के लिए हम लोग आए थे। पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस तथा दिल्ली पुलिस पर यह आरोप लगाया q1 अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार करके ले जा रहे थे जबकि दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने हमें रोक कर उस अपराधी को छुड़ाकर अपने साथ ले गए क्योंकि कोर्ट का आदेश है इसलिए हमें उस अपराधी को हमारे हिरासत में दिया जाए परंतु पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने ऐसा कुछ भी आदेश नहीं दिया। दिल्ली यूथ विंग के नेता तेजिंदर सिंह बग्गा का अपराध यह है कि उन्होंने ट्वीट करके दिल्ली के मुख्यमंत्री को कहा था कि जो लोग कश्मीर मैं हुए जघन्य नरसंहार को झूठा बता रहे हैं जब तक वे लोग माफी नहीं मांग लेंगे तब तक उनका विरोध जारी रहेगा और वह अरविंद केजरीवाल को चैन से बैठने नहीं देंगे और देख लेंगे बस इसी बात का दिल्ली के मुख्यमंत्री के इशारे पर पंजाब पुलिस हरकत में आई और यह गिरफ्तारी को अंजाम दिया जिसके कारण आज पूरे देश में पंजाब पुलिस की जग हंसाई हुई कि किस प्रकार एक मुख्यमंत्री के इशारे पर पंजाब पुलिस की वर्दी पर दाग लगाई गई। तेजिंदर सिंह बग्गा कोई क्रिमिनल अपराधी नहीं है वह एक बीजेपी यूथ विंग का नेता है तथा दिल्ली भाजपा का प्रवक्ता भी है एक ऐसे व्यक्ति को अपराधी की तरह उसके साथ पंजाब पुलिस द्वारा पेश आना निहायत शर्मनाक बात है। कल के हुए घटना के बाद दिल्ली भाजपा को केजरीवाल के खिलाफ एक मुद्दा मिल गया है उनका कहना है कि केजरीवाल पहले दिल्ली पुलिस को अपने विरोधियों के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे परंतु दिल्ली पुलिस उनके इशारे पर काम नहीं कर रही है इसलिए अब पंजाब पुलिस का इस्तेमाल अपने विरोधियों को कुचलने में इस्तेमाल करने की यह असफल कोशिश की है। दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि आज सत्य की जीत है भारतीय संविधान का थप्पड़ अरविंद केजरीवाल के ऊपर पड़ा है जिसकी आवाज उन्हें बहुत दिनों तक सुनाई देती रहेगी, कपिल मिश्रा ने कहा अरविंद केजरीवाल के इशारे पर पंजाब पुलिस का यह कार्रवाई पूरे पंजाब का अपमान है हम इसकी घोर निंदा करते हैं दूसरी तरफ दिल्ली आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब पुलिस ने कोई गलती नहीं की जब 5 बार तेजिंदर पाल बग्गा को नोटिस दिया गया उसके बाद भी हुए हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट के आदेश से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस आई थी। ये पूरा मामला यदि नियम के मुताबिक पंजाब पुलिस दिल्ली के स्थानी पुलिस को सूचित कर देती तो या हाई वोल्टेज ड्रामा कल नहीं घटता।

Back to top button
Close