मल्लिका ए अवध मिस जौनपुर रही तनूजा मौर्या। इस बार बनी मिस पूर्वांचल एण्ड आगरा ब्रांड अम्बेसडर।

मछली शहर जौनपुर (अशोक मोदनवाल)
गर्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम आगरा शहर के रायल रेजिडेंट्स होटल रायल रिसार्ट में धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेत्री सारा खान और विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड जज अजीत कुमार तिवारी मौजूद रहे।
फतेहाबाद रोड स्थित होटल रायल रेजिडेंट्स में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त भारत के प्रति जागरूक करना था इस मौके पर उत्कृट योगदान देने वालो को सम्मानित किया गया।
अभिनेत्री सारा खान ने मोना गर्ग को प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम कि आर्गनाइजर श्वेता तिवारी और गौरव तिवारी ने गर्व फाउंडेशन के तरफ से अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मे मिस अवध जौनपुर रही तनूजा मौर्या ने इस बार मिस पूर्वांचल का खिताब और आगरा ब्रांड अम्बेसडर चुनी गई।
इस सफलता से नगर मछली शहर में लोगों में खुशी का माहौल रहा। मछली शहर की बेटी ने नगर का गौरव सम्मान बढ़ाया।