मनोरंजनमहाराष्ट्र

भायंदर में होगा फिल्म सिटी का निर्माण

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा, कलाकारों को मिलेगा बेहतर मंच और अवसर

भायंदर (अशोक निगम)विगत रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई महानगर क्षेत्र में एक नई फिल्म सिटी का जल्द ही निर्माण करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कलाकारों को व्यापक मंच प्रदान करने के लिए एक फिल्म सिटी बनाने की योजना बना रही है। शिंदे ने यह घोषणा माटुंगा के षणमुखानंद सभागार में की, जहां पर प्रसिद्ध मराठी रंगमंच अभिनेता प्रशांत दामले को उनके नाटक एक लग्नाची घोष के 12500 शो पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सीएम ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर उन्हें सम्मानित किया। शिंदे ने बताया कि प्रशांत दामले को पद्म पुरस्कार देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को सिफारिश भी भेजी है।
नोडल अफसर की होगी नियुक्ति एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मराठी थियेटर और फिल्म की मदद करेगी और मौजूदा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा फिलहाल थाने में बड़े पैमाने पर शूटिंग चल रही है। इसलिए मुंबई के पास भायंदर में एक नई फिल्म सिटी बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि खराब हालत में सिनेमाघरों का निरीक्षण करने और उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य को केंद्र से समर्थन मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए 200 से अधिक परियोजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इसमें कोई प्रोजेक्ट नहीं रुकेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में परियोजनाओं को अब केंद्र सरकार से तत्काल मंजूरी मिल रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा भायंदर में फिल्म सिटी का निर्माण करने की घोषणा के बाद अब कलाकारों को उनका यथोचित स्थान और मंच उपलब्ध होने में उन्हें मदद मिलेगी ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।

Back to top button
Close