मनोरंजनमहाराष्ट्र

कांग्रेसी नेता असलम शेख पर कसा शिकंजा, 1000 करोड़ के स्टूडियो होगा जमींदोज

मुंबई (महानगर संवाददाता) महाराष्ट्र के महाविकास आघाडी के पूर्व वस्त्रोद्योग तथा पालक मंत्री असलम शेख की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मढ़ मार्वे में अवैध रूप से बनाए गए लगभग 1000 करोड़ रुपए के स्टूडियो ध्वस्त करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस संदर्भ में पर्यावरण विभाग ने जिलाधिकारी तथा मुंबई मनपा को नोटिस देकर कार्रवाई के लिए बोला है। ज्ञात हो कि भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि महाविकास आघाडी सरकार के समय तत्कालीन मंत्री एवं मालाड के विधायक असलम शेख के संरक्षण में सीआरजेड जोन का खुला उल्लंघन करके बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए गए हैं, जिसपर 28 फिल्म स्टूडियो का निर्माण किया गया है। सोमैया ने असलम पर 1000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। आरोप लगाने के बाद पूर्व मंत्री असलम शेख ने भाजपा नेता मोहित कंबोज तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी । देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम थी कि असलम शेख के स्टूडियो बच जाएंगे लेकिन अब पर्यावरण विभाग की नोटिस से यह साफ हो गया है कि देर सबेर अवैध स्टूडियो पर अब बिल्डोजर चलना लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट करके असलम शेख मढ़ मार्वे रुपए 1000 करोड़ का स्टूडियो घोटाला महाराष्ट्र सरकार एवं महानगर पालिका को कठोर कार्रवाई के लिए कहां है। स्टूडियो तोड़ने की कार्रवाई कभी भी की जा सकती है।

Back to top button
Close