शिक्षाविद्, समाजसेवी, तथा साहित्यकार श्री वैद्य बी बी चौबे ‘रसिक’ जी को अमृत जीवन सम्मान*

भारतीय सद्विचार मंच सभागृह में ‘डॉ. आर.ए. तिवारी फाउंडेशन’ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाईंदर निवासी शिक्षाविद् -अमर ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं ज्युनिअर कॉंलेज के संस्थापक, शब्दार्थ – एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संयोजन के संस्थापक, तथा हिंदी के साहित्यकार, *श्री वैद्य बी बी चौबे ‘रसिक’ जी सहित कुल पांच विभूतियों को ‘अमृत जीवन सम्मान-२०२६’* से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सलाहकार परिषद आर. ए. तिवारी फाउंडेशन एवं समारोह के सदस्य डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, अभय मिश्रा, आर टी आई विशेषज्ञ अनिल गलगली, श्रीकांत पांडेय और इंद्रमणि दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में ट्रस्टी शिवश्याम ए. तिवारी, डॉ. संदीप ए.तिवारी, मानवेंद्र एस. तिवारी और अनुराग एस. त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह की अध्यक्षता डॉ. शिवश्याम तिवारी ने की, जबकि संचालन ‘समन्वय संकल्प’ साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने किया।
श्री वैद्य बी बी चौबे ‘रसिक’ ने सम्मान के इस अवसर पर कार्यक्रम के संस्थापक डॉं श्री राधेश्याम तिवारी जी के विगत कई वर्षों से किये जाने वाले कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कि।इस अवसर पर पत्रकार सहित विशिष्ट साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थित रही।






