महाराष्ट्रराजनीति

4 करोड रुपए नाला सफाई में खर्च होने के बाद भी क्या फिर मीरा भयंदर बारिश में डूबेगा?

यदि बारिश में फिर मीरा भयंदर डूबा तो ठेकेदार नारायण सिंह, डॉ. सचिन बांगर और योगेश गुड़ीजन पर क्या होगी कार्रवाई,?

भयंदर (अशोक निगम) मीरा भयंदर मनपा क्षेत्र जो लगभग 79 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और शहर में लगभग 200 के करीब कच्चे पक्के नाले यहां पर बने हुए हैं। इस वर्ष 17 अप्रैल से लेकर जून के दूसरे सप्ताह तक घनकचरा विभाग का दावा है कि मीरा भयंदर के लगभग सभी नालों की साफ सफाई हो चुकी है। पिछले वर्ष जिस आशापुरा कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया गया था उसी कंपनी को मनपा की महासभा ने नया टेंडर ना निकालते हुए इस कंपनी को 27 मार्च को महासभा ठहराव क्रमांक 32 के द्वारा मुद्दत बाढ़ दे दी गई है। किसी कंपनी का कार्य बेहतरीन और संतोषजनक होने के बाद मुद्दतबाढ़ दिया जाए तो समझ में आता है परंतु आशापुरा कंस्ट्रक्शन कंपनी पिछले वर्ष भी नाले की साफ सफाई का ठेका ली थी और बारिश के समय में शहर पानी में डूबा था तो ऐसे कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की बजाय मुद्दतबाढ़ क्यों दी गई यह एक गंभीर जांच का विषय है। हमारी जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गटर, नालों की साफ- सफाई में त्रुटिपूर्ण दिखाई दे रही है। कई स्थानों पर तो गटर के जालीदार धक्कानों के पास यदि आप खड़े हो जाइए तो नालों की साफ सफाई नहीं होने से बदबू आपको स्पष्ट दिखाई देगा।
प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आयुक्त राधा विनोद शर्मा, महापौर डिंपल विनोद मेहता तथा अन्य जनप्रतिनिधि नालों की साफ -सफाई का जायजा लेते हुए उनके फोटो सेशन सोशल मीडिया पर दिखाई दिए।
अब सवाल यह है कि यदि हर वर्ष की भाँति यदि इस वर्ष भी मीरा भयंदर बारिश के समय में डूबता है तो क्या घनकचरा विभाग के उपायुक्त डॉक्टर सचिन बांगर, विभाग प्रमुख योगेश गुड़ीजन तथा आशापुरा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक नारायण सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा? परंतु जिस तरह से मनपा में भ्रष्ट अधिकारियों और उनके पसंद के ठेकेदार दशकों से मीरा भयंदर मनपा के विभिन्न विभागों का ठेका लेकर मनपा की तिजोरी को दीमक की तरह चाट रहे हैं उससे तो यही अनुमान लगाया जा सकता है कि मनपा के भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों की सिंडिकेट को कौन ध्वस्त करेगा जब पूरी मनपा के आला अधिकारी ही सब कुछ जानते हुए मौन साधे हुए हैं। मीरा भयंदर मनपा क्षेत्र के नालों के साफ सफाई के इस बार के तीन करणधारों डॉक्टर सचिन बांगर, योगेश गुड़ीजन तथा नारायण सिंह की नाला साफ सफाई कितनी हुई है यह तो बरसात के समय में फिर आकलन करने का मौका मिलेगा।

Back to top button
Close