महाराष्ट्रराजनीति

महापौर ने पदग्रहण पश्चात शहर में अवैध निर्माणों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का दिया आदेश

पुराने अवैध बाघकामों पर भी होगी तोड़क करवाई

भयंदर (महानगर समाचार) मीरा भयंदर मनपा की महापौर डिंपल मेहता ने पदभार संभालते ही अवैध बाघकामों के विरुद्ध कार्रवाई करने के सख्त मूड में दिखाई दी। मनपा के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में ही उन्होंने शहर के विकास को लेकर स्पष्ट रूप अपनाते हुए कड़े तेवर दिखाये। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शहर का चहुमुखी विकास संभव है। शहर में हो रहे अवैध निर्माण न केवल शहर की सुंदरता को ही नहीं बिगड़ने बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए शहर में अवैध निर्माणों को पनपने नहीं दिया जाएगा। महापौर ने कहा कि शहर के जनता से किए गए प्रत्येक वचनों को पूरा करने की प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन तथा अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से मीरा भयंदर मनपा शहर के विकास का एक नया अध्याय लिखेगा। महापौर डिंपल मेहता ने जहां नए अवैध बाघकामों को शक्ति से रोकने की बात की वहीं पर पुराने अवैध ढांचों पर भी तोड़क कार्रवाई करने की बात कही, उन्होंने शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों पर चिंता व्यक्त करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने की घोषणा की। महापौर ने कहा कि नए अवैध बाघकामों पर तत्काल प्रभाव से उन्हें रोका जाएगा तथा पुराने बाघकामों को बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने आगे कहा कि यदि किसी अधिकारी की मिली भगत सामने आई तो उनके खिलाफ भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। महापौर के अवैध निर्माण के प्रति शक्ति का फैसला को लोगों ने स्वागत किया है।

Back to top button
Close