राजनीति

हैदराबाद के भाग्यनगर से भाजपा तेलंगाना राज्य में कमल खिलाने की तैयारी में

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में संपन्न

हैदराबाद (महानगर संवाददाता)भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन भाषण में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना राज्य की चौतरफा विकास हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है और हम इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। पिछले 8 वर्षों में हमने देशवासियों का जीवन कैसे आसान हो, विकास का लाभ कैसे हर व्यक्ति हर क्षेत्र में पहुंचे उसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। देश में जो शोषित है वंचित थे उनको भी देश के विकास में भागीदार बनाया है। नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज देश की भारतीय जनता पार्टी लोगों के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। तेलंगाना में सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन तथा सबको मुफ्त में अनाज बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। मुझे खुशी है कि तेलंगाना की जनता का भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ लोगों की उत्साह और जोश प्यार आज पूरे देश को पता चल रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कितना जन समर्थन हासिल किया था उसमें निरंतर वृद्धि हो रही है जहां 2019 में भाजपा को भरपूर प्यार आप लोगो ने दिया। तेलंगाना में भाजपा की बढ़ रही वृद्धि ही आपके प्यार को दर्शाता है। देश के अंदर जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है मतलब जहा जहा डबल इंजन की सरकार है उन्हीं राज्यों में विकास अधिक गति से संभव हुए हैं। हमारी सरकार महिलाओं, बहन, बेटियों की उनके स्वास्थ्य सेवाओं तथा उनके सम्मान को प्राथमिकता देते हुए उज्जवला गैस योजना के तहत लाखों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत में महिलाओं को नारी शक्ति के रूप में महिलाओं के हिस्सेदारी में तेजी से वृद्धि हो रही है। हमारी सरकार महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से डायरेक्ट जोड़ा। नरेंद्र मोदी ने कहा पूरे देश में जन धन योजना के तहत 45 करोड़ लोगों के खाते खोले गए जिसमें से अकेले एक करोड़ खाते तेलंगाना से खोले गए। हैदराबाद में आधुनिक साइंस सिटी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयास कर रही है। नई शिक्षा नीति में हमने स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता दी है। इससे गरीब परिवार के माताओं के शिक्षा के सपने पूरे होंगे। तेलंगाना के किसानों का जीवन अधिक से अधिक सरल हो इसके लिए केंद्र सरकार पिछले 6 वर्षों से कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना के हैदराबाद के भाग्य नगर में अपने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा यह कोशिश करना शुरू कर दिया है कि अगले वर्ष 2023 में भारतीय जनता पार्टी यहां पर कमल खिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी, उसी के कवायद में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा के सभी राष्ट्रीय नेता इसमें शामिल हुए।

Back to top button
Close