महाराष्ट्रविश्व

जागतिक महिला दिवस पर आपला रूपेश फाउंडेशन द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

आपला रूपेश फाउंडेशन गरीब, जरूरतमंद, असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा रहता है तत्पर

 

मुंबई (महानगर समाचार) देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में वैसे तो सैकड़ो सामाजिक संगठन है उन संगठनों में जो सच्चे अर्थों में जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करती है उनमें आपला रूपेश फाउंडेशन का नाम सर्वोपरि है। संगठन हमेशा कोई गरीब भूखा ना रहे इसलिए समय-समय पर राशन वितरण करता चला रहा है। तथा जरूरतमंद महिलाओं को देव स्थान दर्शन कराना और महिलाओं का समय-समय पर साड़ी इत्यादि का वितरण करना और ये सभी मदद बिना किसी जात-पात, धर्म, प्रांत भेद को न रखते हुए करते चल रहा है। इसी कड़ी में कल 8 मार्च को जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष में मुंबई के मस्जिद बंदर स्थित आपला रूपेश फाउंडेशन के कार्यालय में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। आपला रूपेश फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रिया रुपेश पाटिल ने अपने हाथों से कोरोना काल में लोगों का निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली डॉक्टर फातिमा सारंग तथा लोगों की हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने वाली एडवोकेट नाजिया भालदार,सौ भारती पाके,. रेखा सुरकरण तथा निशुल्क योगा क्लास चलाकर लोगों को निरोगी रखने वाली शिल्पा चारनिया को शील्ड तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। महिला दिवस पर उपस्थित सैकड़ो महिलाओं ने जागतिक महिला दिवस पर केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सम्मानित की गई सभी महिलाएं समाज में उत्कृष्ट कार्य करके लोगों की मदद करती चली आ रही है। आपला रूपेश फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रिया रुपेश पाटिल ने उपस्थित सभी महिलाओं का सत्कार के साथ ही साथ आभार भी प्रकट किया। सम्मानित हुई महिलाओं ने अपने सत्कार करने के प्रति आपला रूपेश फाउंडेशन को धन्यवाद दिया।

Back to top button
Close