महाराष्ट्रविश्व

जागतिक महिला दिवस पर डोंगरी पुलिस ने समाज के जागरूक महिलाओं का किया सम्मान

 

मुंबई (महानगर समाचार) जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष पर मुंबई के डोंगरी पुलिस स्टेशन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में दाऊद भाई फैजल भाई हाई स्कूल डोंगरी के प्रिंसिपल आयशा शेख, समाज सेवा तथा राजनीति के क्षेत्र में अपने कार्यों से लोगों के हमदर्द आपला रूपेश फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रिया रुपेश पाटिल तथा सी. ए हरशिला प्रवीण ठाकुर को सम्मान चिन्ह,पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस महिला दिवस के कार्यक्रम पर डोंगरी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त तनवीर शेख, डोंगरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय पाटिल ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए उसके बारे में विस्तृत रूप से बताया, और यदि कोई व्यक्ति आपको साइबर क्राइम करते हुए आपको परेशान कर रहा है तो तुरंत पुलिस स्टेशन में उसकी बेखौफ होकर तुरंत जानकारी साझा करें ताकि समय रहते हुए साइबर ठगो
को गिरफ्तार किया जा सके और आपके साथ धोखाधड़ी नहीं हो। महिला दिवस पर कई महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि जब उनके ऊपर मुसीबत आई तो पुलिस वाले हमारे रक्षक के रूप में हमेशा खड़े हुए दिखाई दिए। महिला दिवस पर आए हुए सभी महिलाओं का गुलाब का फूल देकर महिला पुलिस कर्मियों ने सभी का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। डोंगरी पुलिस का महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिस प्रकार महिलाओं का सम्मान किया गया और साइबर क्राइम रोकने का उपाय बताया गया यह निश्चित रूप से पुलिस का एक सराहनी कदम के रूप में देखा जा सकता है।

Back to top button
Close