महाराष्ट्रराजनीति

मीरा भायंदर में भाजपा महिला मोर्चा की भूमिका सराहनीय – बावनकुळे

भायंदर  (महानगर संवाददाता)विगत ९ ऑक्टोबर २०२२ को मीरा भयंदर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रदेश पदाधिकारियों ने एक साथ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और उनके कार्यों की सराहना की। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने मीरा भयंदर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रीना मेहता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति जब से हुई है तब से उनके नेतृत्व में किए जा रहे सामाजिक कार्यों तथा विविध आयोजनों के चलते शहर में महिलाओं का पार्टी के प्रति भरोसा काफी बढ़ा है, उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और इन्हीं समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते एक बार फिर भाजपा मीरा भयंदर मनपा की सत्ता पर धमाकेदार वापसी करेगी इसका मुझे पूरा विश्वास है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उमा ताई खोपरे ने भी मोर्चा की सराहना करते हुए रीना मेहता तथा उनकी पूरी टीम की मेहनत को सराहा और कहा कि स्थानीय टीम के लिए हम हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। वहीं पर मीरा भयंदर के भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने कहा कि शहर के अब तक के इतिहास में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना मेहता के नेतृत्व में सशक्त रूप से उभरकर लोगों के बीच आया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला संगठन सभी प्रकोष्ठ पूरी एकजुटता से पार्टी के विस्तार में तत्पर है और हम आगामी मनपा चुनाव में शत प्रतिशत भाजपा के मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं। जिला अध्यक्ष रीना मेहता ने सभी अतिथियों का सत्कार करते हुए विगत 9 महीने के दौरान महिलाओं के स्वालंबन के लिए किए गए तमाम प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अजय सिंह, महाराष्ट्र प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव पोरवाल, महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा के महासचिव दीपाली मुकाशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज दरोगा पांडे, महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया संयोजिका डॉ नयना वसानी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल, भयंदर पश्चिम मंडल अध्यक्ष डॉ सुशील अग्रवाल, पूर्व नगर सेविका हेमा राजेश बिलानी,पूर्व नगर सेविका नीला सांस तथा तमाम पूर्व नगरसेवक नगर सेविकाएं इस अवसर पर उपस्थित थे। भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह , भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा आमदार श्रीमती.उमा ताई खापरे ,महाराष्ट्र प्रदेश सरचिटणीस विक्रांत पाटील , मीरा भायंदर भाजपा जिला अध्यक्ष एड. रवि व्यास का पहली बार मीरा भायंदर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा श्रीमती रीना मेहता के जनसंपर्क कार्यालय में आगमन हुआ | इस मौके पर उनका स्वागत व आदर सत्कार किया गया।

Back to top button
Close