महाराष्ट्रशिक्षा / जॉब्स

रीना मेहता कालेज में बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर नामक प्रदर्शनी का सफल आयोजन संपन्न

प्रदर्शनी में पिछले नौ सालों के भारत के विकास यात्रा का सफल चित्रण

  • भाईंदर (महानगर संवाददाता)कल बुधवार को भाईंदर पश्चिम स्थित रीना मेहता कॉलेज के प्रांगण में बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर नामक प्रदर्शनी का आयोज किया गया। इस प्रदर्शनी में भारत के विगत 9 सालों की विकास यात्रा को बैनर व पोस्टरों,चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया | साथ ही बुलंद भारत की कहानी ,यूथ की जुबानी के अंतर्गत इस कॉलेज के विद्यार्थियों ने भारत के प्रत्येक क्षेत्र में हुए विकास की कहानी को इस कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों तथा प्रदर्शनी में भाग लेने वाले लोगों को इनके महत्व व उपलब्धियों के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, मीरा भाईंदर की विधायक श्रीमती गीता जैन, मीरा भाईंदर जिला भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास, रीना मेहता कॉलेज की प्रमुख ट्रस्टी व भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती रीना मेहता, रीना मेहता कॉलेज के वाईस चेयरमैन/ सेक्रेटरी डॉ. नरेंद्र मेहता जी, ट्रस्टी डॉ.सन्नी मेहता जी आदि गणमान्य लोगो ने इसमें भाग लिया।
    भाईंदर पश्चिम स्थित रीना मेहता कॉलेज वैसे तो शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है लेकिन आज इस कॉलेज की दीवारें बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर वह भी बेहद सुंदर प्रस्तुतीकरण के लिए जानी जाएगी। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने २०१४ में जब पहला अपना कार्यकाल शुरू किया था तब उसके पहले की भारत की क्या तस्वीर थी और आज जब यशस्वी प्रधानमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल के भी शानदार 3 साल पूरे करने जा रहे हैं, तब भारत की क्या तस्वीर है। अगर यह देखना है तो रीना मेहता कॉलेज में लगी इस प्रदर्शनी को एक बार अवश्य देखना चाहिए। इस प्रदर्शनी में आपको किसान के हल से लेकर भारत के वैज्ञानिकों की बनाई सफल मिसाइलों, बदलती बैंकिंग व्यवस्था से लेकर हर वह चीज देखने को मिलेगी जिसका योगदान भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भविष्य में होगा।
    प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि जयप्रकाश ठाकुर ने अपने संबोधन में इस प्रदर्शनी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कॉलेज के छात्रों को मेहनत के कई गुण सिखाए। जय प्रकाश ठाकुर के अनुसार सफलता और असफलता के बीच बहुत कम अंतर होता है, इसलिए कभी भी असफलता को देखकर हताश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि, अगले ही कदम सफलता आपका कदम चूमने का इंतजार कर रही हो। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    के जन्मदिन के सेवा सप्ताह के अवसर पर लगाई गई यह प्रदर्शनी वास्तव में बेमिसाल है। क्योंकि छात्रों ने तकनीक, विज्ञान, डिजिटल इंडिया, किसान, से लेकर आयातक से निर्यातक भारत बनने तक की कहानी को बखूबी इन दीवारों पर प्रदर्शित किया गया है।
    मीरा भाईंदर की विधायिका श्रीमती गीता जैन के अनुसार आज के युवाओं में तकनीक को समझने की क्षमता पुराने लोगों की अपेक्षा बेहतर है, इसलिए युवाओं के कंधे पर जिम्मेदारी भी काफी है ,श्रीमती जैन ने यहां मौजूद छात्रों को भारत के विश्व गुरु बनने का सपना भी दिखाया और मेहनत करके उसे पाने के कुछ टिप्स भी छात्रों को दिए। कार्यक्रम के अंत में मीरा भाईंदर शहर महिला मोर्चा भाजपा अध्यक्ष श्रीमती रीना मेहता ने इस प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत करने के लिए छात्रों, शिक्षकों, व कॉलेज में उपस्थित कर्मचारियों का धन्यवाद अदा किया तथा भविष्य में भारत निर्माण में अपनी 100% भागीदारी को निभाने का भी वादा किया।
Back to top button
Close