क्राइममहाराष्ट्र

मुंबई में संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, गणेश उत्सव के मौके पर गड़बड़ी फैलाने की थी साजिश

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रदेश के डीजीपी से की मुलाकात

मुंबई (अशोक निगम) मुंबई में लगातार आतंकियों द्वारा आतंकवादी घटना को अंजाम देने की धमकी के बीच पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुंबई एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की मदद से बांद्रा के निर्मल नगर से एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार करने में बड़ी हा सफलता हासिल की है। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी का नाम सद्दाम हुसैन खान बताया जा रहा है। इसके गिरफ्तारी से पूर्व पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ने डायमंड हार्बर से समीर हुसैन शेख को गिरफ्तार किया था। एस टी एफ के मुताबिक ये दोनों संदिग्ध आतंकवादी प्रतिबंधित जिहादी आतंकवादी संगठनों से तथा कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में थे। दोनों आतंकवादियों से कड़ी पूछताछ में पता चला है कि मुंबई में चल रहे गणेश उत्सव पर्व में गड़बड़ी फैलाने की योजना बनाई थी। बांद्रा में छुपे बैठे आतंकी की गिरफ्तारी एंटी टेरेरिस्ट के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पिछले कुछ दिन से मुंबई में 26 /11 जैसी दोबारा धमाका करने की मिल रही धमकी और रायगढ़ में दो नाव में AK47 मिलने के बाद से ही महाराष्ट्र पुलिस हाई अलर्ट पर चल रही है। इस बीच मुंबई को कई बार धमकी भरे काल भी मिले। मुंबई में इस समय हर तरफ गणेश उत्सव का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हमेशा से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आतंकवादियों के निशाने पर रही है। इस बीच संदिग्ध आतंकवादी पकड़े जाने के बाद मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसटीएफ को शक है कि यह संदिग्ध आतंकवादी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों संदिग्ध आतंकवादियों को न्यायालय में पेश किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में युवाओं को कट्टरपंथी जिहादी संगठनों में भर्ती कराने को लेकर कई लोग सक्रिय हैं। ये लोग युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंकी संगठनों में भर्ती कराने की कोशिश में लगे हुए हैं। वही बंगाल से सटे राज्य असम में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आने पर अलकायदा से जुड़े 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। असम के 2 मदरसों पर इसी सिलसिले में कार्यवाही भी की गई है। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे, लोकेशन बदलने की वजह से एटीएस को उसे गिरफ्तार करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यह संदिग्ध आतंकवादी एक राज्य से दूसरे राज्य में यात्रा कर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहा था। आखिर में उसके मोबाइल के टावर लोकेशन के कारण गिरफ्तार करना संभव हो सका। इन आतंकवादियों के पास से लैपटॉप, कई मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया गया है। दोनों से सख्ती से पूछताछ में अभी कई खुलासे होने की बड़ी संभावना है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल महाराष्ट्र में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए लगातार मिल रही धमकियों के बीच कल मुंबई पहुंचे वे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के डीजीपी से मुलाकात की, समझा जा रहा है कि वे सुरक्षा के मुद्दे पर मिले इनपुट के आधार पर महाराष्ट्र के दौरे पर आए हैं। एनएसए अजीत डोभाल सुबह मुंबई पहुंचे और शाम को संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी की खबर आई। संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Back to top button
Close