आस्थामहाराष्ट्र

महाराष्ट्र की जनता को शिंदे सरकार का फेस्टिवल गिफ्ट, त्योहारों पर लगे सभी पाबंदी खत्म

मुंबई (महानगर संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की जनता को आने वाले त्योहारों पर फेस्टिवल गिफ्ट देते हुए राज्य में लगे सभी पाबंदियों को खत्म कर दिया है।इस संबंध में कल गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पाबंदियां हटाने की घोषणा की, यह पाबंदी कोरोना के चलते पिछले 2 साल से महाराष्ट्र में बड़े त्योहारों पर लगाए गए थे, जिसके कारण सभी त्योहार बड़ी सादगी से मनाए जा रहे थे, लेकिन इस बार दही हांडी और गणेश उत्सव पूरे पारंपरिक उत्साह और महोत्सव के साथ हर्ष के वातावरण में मनाया जाएगा। नई सरकार ने गणेश मंडलों को पंजीकरण शुल्क में छूट देने का भी फैसला किया है।
कल गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगामी त्योहारों गणेश उत्सव और दही हांडी उत्सव के संबंध में पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। कोरोना प्रतिबंध को देखते हुए गणपति मूर्तियों की ऊंचाई पर लगाया गया प्रतिबंध भी हटा लिया गया है। अब महाराष्ट्र की जनता इस बार दही हांडी और गणेश उत्सव अपने पूरे पारंपरिक रीत रिवाज एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाएगी। नई सरकार ने महाराष्ट्र की जनता को यह नई सौगात भेंट करके यह साबित करने का संकेत दिया है कि पिछली सरकार द्वारा जनता के ऊपर जो अंकुश लगाए गए थे अब वो सब नही लगाया जाएगा।सरकार के इस फैसले का लोगो ने स्वागत किया है और खुशी जाहिर किया कि अब लोग अपने त्योहार पूरी तरह से मना सकेंगे।

Back to top button
Close