राजनीति

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे एकनाथ शिंदे, आज शाम 7:30 बजे लेंगे शपथ

भारतीय जनता पार्टी एकनाथ शिंदे को बाहर से समर्थन जारी रखेगी

मुंबई (महानगर संवाददाता) मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एक कयास लगाए जा रहे थे कि अगला महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे लेकिन सबसे चौंकाने वाला भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए निर्णय लिया है कि महाराष्ट्र के अगला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बनाया जाएगा और आज ही शाम 7:30 बजे वे राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे
देवेंद्र फडणवीस के इस मास्टर स्ट्रोक से जहां तमाम पार्टियां सोचने पर मजबूर हो गई है कि ऐसा फैसला क्यों लिया गया? वहीं पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी इस निर्णय के पीछे का क्या मंशा है जानने में भाजपा हाईकमान का यह निर्णय समझने में अभी असमंजस की स्थिति में है। जहां लोगों को देवेंद्र फडणवीस का यह फैसला चौंकाने वाला लगा वहीं पर एकनाथ शिंदे गुटके बागी विधायकों में जो इस समय गोवा के होटल में ठहरे हैं उन लोगों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।राजनैतिक जानकारों का कहना है कि नरेंद्र मोदी के रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है।क्योंकि उद्धव ठाकरे अब जनता की अदालत में जाते और उनकी पार्टी कहती एक शिवसैणिक को साजिश के तहत हटा दिया गया। जनमानस में इस धारणा को समाप्त करने के लिए भाजपा ने यह निर्णय लिया अब कोई भी शिवसैनिक यह नहीं कह सकता कि भारतीय जनता पार्टी ने एक शिवसैनिक को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बन गए। भाजपा अब लोगो के साथ प्रोजेक्ट करेगी कि भाजपा यह निर्णय हिंदुत्व के मुद्दे और स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे के अधूरे सपने को ही पूरा करने के लिए एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मिलजुल कर कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी का लिया गया यह निर्णय आने वाले दिनों में मुंबई महानगरपालिका तथा 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में फायदा हो सकता है। भाजपा को इसका जबरदस्त फायदा मिले और उद्धव ठाकरे की शिवसेना को जबरदस्त नुकसान पहुंचाने के तहत ही यह फैसला लिया गया हो। बहरहाल जो भी महाराष्ट्र में आगे राजनीतिक समीकरण क्या होगा उसका आने वाला समय ही बताएगा परंतु आज सत्य के धरातल पर शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे अभी कुछ ही देर में राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

Back to top button
Close