महाराष्ट्रराजनीति

राज ठाकरे को औरंगाबाद में रैली शर्तों के साथ करने को मिली इजाजत

मनसे 1मई को औरंगाबाद में, भाजपा का मुंबई के सोमैया ग्राउंड में विशाल रैली

मुबई (अशोक निगम) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सुप्रीमो राज ठाकरे द्वारा आगामी 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर राज सरकार द्वारा हटवाने की धमकी के बीच आगामी 1 मई को औरंगाबाद में राज ठाकरे मराठवाड़ा संस्कृति मंडल मैदान पर एक रैली करने का एलान किया है, इस रैली को लेकर काफी माहौल गरमाया हुआ है क्योंकि पूरे औरंगाबाद में धारा 144 आगामी 9 मई तक के लिए लगाया गया है जिसके तहत जमावबंदी पर रोक लगाई गई है। ऐसी परिस्थिति में राज ठाकरे की रैली होगी या नहीं होगी के सशय के बीच मनसे अपनी रैली को हर हाल में करने की घोषणा की थी। औरंगाबाद प्रशासन ने 15 शर्तों के साथ मनसे को रैली करने की अनुमति प्रदान की है जिसके कारण मनसे कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे है।प्रशासन जिन शर्तो के साथ अनुमति दी है उनमें रैली दोपहर साढ़े चार बजे से रात पौने दस बजे तक ही आयोजित की जा सकती है,रैली का आयोजन स्थल और समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा,रैली में शामिल व्यक्ति स्वयं अनुशासित रहेंगे,रैली में या रैली के बाद किसी प्रकार के आपत्तिजनक नारे व दंगे नही होना चाहिए,रैली में शामिल वाहनों को पुलिस द्वारा तय रास्तों से जाने की अनुमति होगी और उन्हें लेन बदलने की इजाजत नहीं दी जाएगी,रैली में शामिल होने वाले वाहनों को स्पीड में चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी,रैली मैदान पर अधिकतम 15 हजार लोग शामिल हो सकते है,रैली के दौरान आर्म्स एक्ट का पालन करते हुए रैली स्थल पर किसी प्रकार का विस्फोटक सामग्री,तलवार या हथियार का प्रदर्शन नही होना चाहिए।रैली के दौरान किसी व्यक्ति या किसी के धार्मिक भावना के साथ अपमानजनक बाते नही होनी चाहिए।उपरोक्त शर्तों के साथ अनुमति मिलने के बाद अब राज ठाकरे की रैली होनी सुनिश्चित हो गई है। वहीं पर भारतीय जनता पार्टी 1 मई को मई दिवस के उपलक्ष में मुंबई के सोमैया ग्राउंड पर एक विशाल रैली का आयोजन किया है जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित मुंबई के तमाम पदाधिकारी तथा यूथ कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।भाजपा ने इस सभा को बूस्टर डोज का नाम दिया है।इस सभा में भाजपा बी एम सी तथा आघाड़ी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। मनसे तथा भारतीय जनता पार्टी एक मई को अपनी शक्ति प्रदर्शन करेगी ऐसा माना जा रहा है।

Back to top button
Close