राजनीति

मछली शहर नगर में प्रथम आगमन पर भाजपा के नव नियुक्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननिय दयाशंकर मिश्र (दयालु) का भव्य स्वागत

मछली शहर (अशोक मोदनवाल)
मछली शहर नगर में भाजपा के नव नियुक्त मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र (दयालु) जी अपने गृह जनपद वाराणसी जा रहे थे।
मछली शहर नगर के कार्यकर्ताओं को पता लगते ही आनन फानन में उनके स्वागत कि तैयारी हाईवे के बगल स्थिति आर,डी, मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर आकर कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए।
जिसमें स्कूल प्रबंधक राम लखन मौर्य जी, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रामविलास पाल जी, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जायसवाल जी, जिला संयोजक आईटी राजेश जायसवाल जी, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भईया राम पटेल जी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष श्री बृजेश शुक्ला जी, नगर ब्यापार अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि जी, भाजपा मिडिया प्रभारी जगदीश मिश्रा (टाईगर), हरिओम उमर वैश्य आदि ने मंत्री जी को माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया यहां स्कूल प्रांगण में दस मिनट रुक कर कार्यकर्ता से मिले और जलपान के बाद अपने गृहनगर के लिए प्रस्थान किया।

Back to top button
Close