राजनीति

मात्र पांच हजार रुपए के सहारे मछली शहर सुरक्षित विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम उतरे चुनाव मैदान में

प्रदेश का संभवतः सबसे गरीब भाजपा का प्रत्यासी!

 

जौनपुर (अशोक मोदनवाल) मछली शहर विधानसभा सुरक्षित से। आज 16/2/2022 को जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में। भाजपा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
मेहीलाल गौतम साक्षर हैं। उनके आय का जरिया खेती है। और उनकी पत्नी राज कुमारी गृहणी है। मेहीलाल गौतम इस समय सिर्फ पांच हजार रुपया कैश लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। हालांकि पत्नी के बैंक अकाउंट में दो हजार रूपए है, खुद मेही लाल के पास एक हीरो स्पैलैंडर बाइक है, जिसका दाम 70 हजार रुपए है। वही पत्नी के पास दस ग्राम सोना है,जिसकी कीमत 43 हजार रुपए है इस तरह उनकी कुल अचल संपत्ति 75 हजार रुपए है, जबकि पत्नी की अचल संपत्ति 45,500 रूपए है।
इस तरह कुल अचल संपत्ति पर नजर करें तो उनके पास दस लाख रुपए की है।

Back to top button
Close