राजनीति

मछली शहर विधानसभा सुरक्षित सीट से भाजपा ने मेहीलाल गौतम को टिकट दे कर सबको चौकाया

मछली शहर (अशोक मोदनवाल) मछली शहर विधानसभा की सुरक्षित सीट से भाजपा जब से अस्तित्व में आई तब से अपना कोई प्रत्यासी को जीत नहीं दर्ज करा पाए है।
हालांकि इस बार कमल खिले इसके लिए संगठन ने जिला महामंत्री पद रहे मेहींलाल गौतम पर अपना विश्वास जताया और प्रत्यासी घोषित किया है।
मेहींलाल गौतम मतरी गांव सभा के नया पुरवा के निवासी हैं।साल 2001से भाजपा से जुड़े हुए हैं। इंटर तक पढ़ाई करने के बाद पुराने टायरों की दुकान डाली।मेहींलाल गौतम ने साल 2010 में ग्राम प्रधान चुने गए थे। फिर साल 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ें थे।
मेहींलाल गौतम का कहना है कि वह मीरगंज इलाके में पार्टी के प्रचार में जुटे हुए थे इस दौरान खुद को प्रत्याशी घोषित किए जाने की सूचना मिली।
हमने इसको मजाक समझा कोई हमारे साथ ठिठोली कर रहा है।
परन्तु हमने जिलाअध्यक्ष श्री राम विलास पाल जी से पुष्टि होने के बाद लोगों को इस बात की जानकारी दी।
इस बात को सुनते ही नगर में पटाखे फूटने लगे और कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ प्रत्यासी को लेकर नगरवासियों को धन्यवाद दिया। और भ्रमण किया।

Back to top button
Close